Skip to main content

दिल्ली हिंसा पर बोले रोहित शेट्टी, 'इस समय चुप रहने से ही हालात काबू में आएंगे'

बॉलीवुड डेस्क. पिछले हफ्ते दिल्ली में हुई हिंसा में तकरीबन 47 लोगों की जान चली गई। वहां स्थिति अभी भी पूरी तरह से सामान्य नहीं हुई है। दिल्ली में हुई हिंसा पर कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर चिंता जाहिर की। ऐसे में सोमवार को जब सूर्यवंशी का ट्रेलर लॉन्च हुआ तो फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी से भी मीडिया ने दिल्ली हिंसा पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाहिए।

रोहित ने कहा, 'यह बहुत ही गंभीर मसला है और कई लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं। मेरे हिसाब से हम सबके लिए इस समय यही उचित रहेगा कि शांत रहें। हमारे अधिकारी, सरकार और कई लोग वहां हैं। यहां इवेंट पर खड़े होकर उस बारे में बात करना बहुत आसान काम है लेकिन जो लोग उस स्थिति का सामना कर रहे हैं वो बेहद गंभीर है इसलिए इस समय पूरे भारत के लिए चुप रहना ही सबसे सही होगा। रोहित की बातों से अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह ने भी सहमति जताई।'

निर्भया के दोषियों को कड़ी सजा मिले: इवेंट पर मीडिया ने निर्भया के दोषियों की फांसी बार-बार टलने पर सूर्यवंशी टीम से प्रतिक्रिया मांगी जिसका जवाब भी रोहित ने देते हुए कहा, यह ऐसा घिनौना काम है जिसके लिए कड़ी से कड़ी सजा मिलनी ही चाहिए।

6 दोषियों ने निर्भया से दरिंदगी की थी: दिल्ली में पैरामेडिकल छात्रा से 16 दिसंबर, 2012 की रात 6 लोगों ने चलती बस में दरिंदगी की थी। गंभीर जख्मों के कारण 26 दिसंबर को सिंगापुर में इलाज के दौरान निर्भया की मौत हो गई थी। घटना के 9 महीने बाद यानी सितंबर 2013 में निचली अदालत ने 5 दोषियों... राम सिंह, पवन, अक्षय, विनय और मुकेश को फांसी की सजा सुनाई थी। मार्च 2014 में हाईकोर्ट और मई 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा बरकरार रखी थी। ट्रायल के दौरान मुख्य दोषी राम सिंह ने तिहाड़ जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक अन्य दोषी नाबालिग होने की वजह से 3 साल में सुधार गृह से छूट चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rohit Shetty said on Delhi violence, only this time will keep the situation under control


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39ixUsj
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं उनके पति, अब निक जोनास ने दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से उम्र के फासले पर पहली बार उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ने प्रतिक्रिया दी है. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/3cfbOsr via IFTTT

‘SMZS’ BO day 8: Maintains a decent hold

via Latest Entertainment News, Movies News, Celebrity News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2TCXiT9

पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने नहीं जा रहीं दीपिका, कोरोना वायरस की वजह से ट्रिप कैंसल की

बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस साल पेरिस फैशन वीक में हिस्सा नहीं गईं। दुनियाभर में मंडरा रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उन्होंने वहां जाने की योजना रद्द कर दी। वे लक्जरी फैशन ब्रांड 'लुई वितों' के बुलावे पर वहां जाने वाली थीं। लेकिन कोरोना वायरस के लगातार सामने आ रहे नए मामलों के बाद दीपिका को अपनी ट्रिप कैंसल करना पड़ी। 24 फरवरी से फ्रांस की राजधानी में शुरू हुआ ये इवेंट 3 मार्च तक चलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए दीपिका के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, 'दीपिका पादुकोण फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक के दौरान लुई वितों के FW2020 शो में हिस्सा लेने के लिए वहां जाने वाली थीं, लेकिन कोरोनो वायरस की महामारी अब फ्रांस में एक नए चरण में प्रवेश कर गई है, जिसके बाद उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।' अपकमिंग फिल्में दीपिका जल्द ही अपकमिंग फिल्म '83' में नजर आएंगी। जिसमें वे कपिल देव की वाइफ रोमी देव का किरदार निभाती दिखेंगी। इसके अलावा वे हॉलीवुड की हिट कॉमेडी फिल्म 'द इंटर्न' के ऑफिशियल हिंदी रीमेक में भी काम करेंगी। जिसमें उनके साथ ऋ...