बॉलीवुड डेस्क. पिछले हफ्ते दिल्ली में हुई हिंसा में तकरीबन 47 लोगों की जान चली गई। वहां स्थिति अभी भी पूरी तरह से सामान्य नहीं हुई है। दिल्ली में हुई हिंसा पर कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर चिंता जाहिर की। ऐसे में सोमवार को जब सूर्यवंशी का ट्रेलर लॉन्च हुआ तो फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी से भी मीडिया ने दिल्ली हिंसा पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाहिए। रोहित ने कहा, 'यह बहुत ही गंभीर मसला है और कई लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं। मेरे हिसाब से हम सबके लिए इस समय यही उचित रहेगा कि शांत रहें। हमारे अधिकारी, सरकार और कई लोग वहां हैं। यहां इवेंट पर खड़े होकर उस बारे में बात करना बहुत आसान काम है लेकिन जो लोग उस स्थिति का सामना कर रहे हैं वो बेहद गंभीर है इसलिए इस समय पूरे भारत के लिए चुप रहना ही सबसे सही होगा। रोहित की बातों से अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह ने भी सहमति जताई।' निर्भया के दोषियों को कड़ी सजा मिले: इवेंट पर मीडिया ने निर्भया के दोषियों की फांसी बार-बार टलने पर सूर्यवंशी टीम से प्रतिक्रिया मांगी जिसका जवाब भी रोहित ने देते हुए कहा, यह ऐसा घिनौना काम है जिसके लिए ...