Skip to main content

'एक विलेन' के सीक्वल के लिए हीरोइन का नाम तय, आदित्य और जॉन के साथ दिखेंगी दिशा

बॉलीवुड डेस्क. फिल्म 'एक विलेन' के सीक्वल के लिए हीरोइन का नाम फाइनल हो गया है। डायरेक्टर मोहित सूरी ने इसके लिए दिशा पाटनी को चुना है, जो हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'मलंग' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं। उनके अलावा इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। ये फिल्म साल 2014 में आई फिल्म 'एक विलेन' का सीक्वल होगी। जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं।

इस बारे में बात करते हुए मोहित ने कहा, 'दिशा पहली हीरोइन है जो मेरे पास आई और बोली.. मैं और एक्शन करना चाहती हूं, लोगों को पीटना, स्टंट करना, किक मारना चाहती हूं। जिस तरह से लड़के आपकी फिल्मों में करते हैं, उसी तरह मैं भी हीरो बनना चाहती हूं।'

दिशा की इमेज बदल देगी फिल्म

फिल्म में दिशा के किरदार के बारे में बात करते हुए मोहित ने बताया, 'जिस तरह हालिया रिलीज मलंग में दिशा का बिल्कुल नया अवतार सबके सामने आया था, उसी तरह ये फिल्म एक्शन फ्रेंचाइजी के अभिन्न अंग
के रूप में उसे स्थापितकर देगी।' दिशाजल्द ही सलमान खान के अपोजिट फिल्म 'राधे' में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास 'कैटीना' नामकी एक फिल्म है। वे'बागी-3' के एक गाने में भी डांस परफॉर्म करती नजर आएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Disha Patani Ek Villian | Disha Patani Ek Villian 2 Sequel Upcoming Movie Latest News and Updates On Disha Patani Aditya Roy Kapur, John Abraham


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wlqkOY
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं उनके पति, अब निक जोनास ने दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से उम्र के फासले पर पहली बार उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ने प्रतिक्रिया दी है. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/3cfbOsr via IFTTT

‘SMZS’ BO day 8: Maintains a decent hold

via Latest Entertainment News, Movies News, Celebrity News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2TCXiT9

पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने नहीं जा रहीं दीपिका, कोरोना वायरस की वजह से ट्रिप कैंसल की

बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस साल पेरिस फैशन वीक में हिस्सा नहीं गईं। दुनियाभर में मंडरा रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उन्होंने वहां जाने की योजना रद्द कर दी। वे लक्जरी फैशन ब्रांड 'लुई वितों' के बुलावे पर वहां जाने वाली थीं। लेकिन कोरोना वायरस के लगातार सामने आ रहे नए मामलों के बाद दीपिका को अपनी ट्रिप कैंसल करना पड़ी। 24 फरवरी से फ्रांस की राजधानी में शुरू हुआ ये इवेंट 3 मार्च तक चलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए दीपिका के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, 'दीपिका पादुकोण फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक के दौरान लुई वितों के FW2020 शो में हिस्सा लेने के लिए वहां जाने वाली थीं, लेकिन कोरोनो वायरस की महामारी अब फ्रांस में एक नए चरण में प्रवेश कर गई है, जिसके बाद उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।' अपकमिंग फिल्में दीपिका जल्द ही अपकमिंग फिल्म '83' में नजर आएंगी। जिसमें वे कपिल देव की वाइफ रोमी देव का किरदार निभाती दिखेंगी। इसके अलावा वे हॉलीवुड की हिट कॉमेडी फिल्म 'द इंटर्न' के ऑफिशियल हिंदी रीमेक में भी काम करेंगी। जिसमें उनके साथ ऋ...