Skip to main content

30 साल के हुए टाइगर श्रॉफ, बोले- बर्थडे पर पापा का दिया खास तोहफा आज भी सिरहाने रखकर सोता हूं

बॉलीवुड डेस्क. टिटर श्रॉफ 30 साल के हो गए हैं। 2 मार्च 1990 को मुंबई में जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ के घर जन्मे टाइगर का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है। अपने जन्मदिन के मौके पर दैनिक भास्कर से खास बातचीत में उन्होंने इससे जुड़ी खास यादें शेयर की।

सवाल : टाइगर आप अपना बर्थडे कैसे मनाने वाले हैं?
जवाब : पिछले 4 साल से अपने जन्मदिन पर काम में ही मशगूल रहता हूं। मुझे मेरे बर्थडे पर काम करना पसंद है, इसलिए इसे वर्किंग ही रखता हूं।

सवाल : एक यादगार तोहफा जो आपके पापा जैकी श्रॉफ ने आपको जन्मदिन पर दिया हो?
जवाब : पापा हमेशा मुझे तोहफे में पौधा देते हैं। कभी तुलसी का पौधा तो कभी स्पाइडर प्लांट दे देते हैं। पर हमेशा से ही ऐसे ग्रीन गिफ्ट ही देते हैं। स्पाइडर प्लांट रात को ऑक्सीजन का निर्माण करता है, तो उसकी इसी खासियत की वजह से मैं पापा के दिए इस पौधे को अपने सिरहाने रख कर सोता हूं। इससे मुझे हमेशा ताजा हवा मिलती रहती है।

सवाल : बचपन में इस दिन को कैसे सेलिब्रेट करते थे?
जवाब : मेरा जन्मदिन आम बच्चों जैसे ही मनाया जाता था। काफी सारे बच्चों को घर बुलाकर बर्थडे सेलिब्रेट करते थे। इस बर्थडे पार्टी में कई सारे गेम्स भी ऑर्गेनाइज किए जाते थे। पर इसका खास अट्रैक्शन तो डांस कॉम्पिटीशन होता था, जिसमें मेरी आज की को-स्टार श्रद्धा कपूर भी शामिल होती थीं। फिल्मी परिवार का हिस्सा होने की वजह से हम एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं। श्रद्धा कपूर एक बेहतरीन डांसर हैं तो मेरी बर्थडे पार्टी में होने वाला डांस कॉम्पिटीशन वो ही जीता करती थीं।

सवाल : आप उस समय कैसा डांस करते थे?
जवाब : मेरा डांस तब उतना परफेक्ट नहीं था। श्रद्धा कपूर ने ही मुझे मेरी लाइफ का पहला डांस सिखाया था। मुझे याद है कि श्रद्धा ने उस वक्त ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कहो ना प्यार है' का बेहद पॉपुलर गाना ‘एक पल का जीना' पर मुझे डांस करना सिखाया था। आज उनके साथ काम करके मैं बेहद खुश हूं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tiger Shroff Birthday: Actor Shares Special Memories Related To This Occasion


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aksRYi
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं उनके पति, अब निक जोनास ने दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से उम्र के फासले पर पहली बार उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ने प्रतिक्रिया दी है. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/3cfbOsr via IFTTT

‘SMZS’ BO day 8: Maintains a decent hold

via Latest Entertainment News, Movies News, Celebrity News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2TCXiT9

पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने नहीं जा रहीं दीपिका, कोरोना वायरस की वजह से ट्रिप कैंसल की

बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस साल पेरिस फैशन वीक में हिस्सा नहीं गईं। दुनियाभर में मंडरा रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उन्होंने वहां जाने की योजना रद्द कर दी। वे लक्जरी फैशन ब्रांड 'लुई वितों' के बुलावे पर वहां जाने वाली थीं। लेकिन कोरोना वायरस के लगातार सामने आ रहे नए मामलों के बाद दीपिका को अपनी ट्रिप कैंसल करना पड़ी। 24 फरवरी से फ्रांस की राजधानी में शुरू हुआ ये इवेंट 3 मार्च तक चलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए दीपिका के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, 'दीपिका पादुकोण फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक के दौरान लुई वितों के FW2020 शो में हिस्सा लेने के लिए वहां जाने वाली थीं, लेकिन कोरोनो वायरस की महामारी अब फ्रांस में एक नए चरण में प्रवेश कर गई है, जिसके बाद उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।' अपकमिंग फिल्में दीपिका जल्द ही अपकमिंग फिल्म '83' में नजर आएंगी। जिसमें वे कपिल देव की वाइफ रोमी देव का किरदार निभाती दिखेंगी। इसके अलावा वे हॉलीवुड की हिट कॉमेडी फिल्म 'द इंटर्न' के ऑफिशियल हिंदी रीमेक में भी काम करेंगी। जिसमें उनके साथ ऋ...