Skip to main content

उदित नारायण ने कहा- आदित्य से कहा था कि नेहा से शादी कर लो, लेकिन उसने मुझे नजरअंदाज किया

बॉलीवुड डेस्क. उदित नारायण चाहते थे कि उनका बेटा आदित्य 'इंडियन आइडल 11' की जज सिंगर नेहा कक्कड़ से शादी कर ले। इस बात का खुलासा उन्होंने एक बातचीत में किया। दरअसल, 'इंडियन आइडल 11' के दौरान यह खूब चर्चा रही थी कि आदित्य और नेहा शादी करने जा रहे हैं। लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि यह शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट था।

आदित्य ने मुझे नजरअंदाज किया : उदित
उदित ने एक बातचीत में कहा, "आप यकीन नहीं मानेंगे, लेकिन मैं आदित्य को नेहा का नाम लेकर चिढ़ाता हूं। मैंने उसे नेहा से शादी करने के लिए भी कहा था। लेकिन उसने मुझे यह कहते हुए नजरअंदाज कर दिया कि वह अभी करियर पर फोकस करना चाहता है। नेहा अभी कि तो सिंगर है और अपने लिए बहुत अच्छा कर रही है।"

उदित पहले भी जता चुके को बहू बनाने की इच्छा
एक इंटरव्यू में उदित ने कहा था, "आदित्य हमारा इकलौता बेटा है। हम उसकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। अगर शादी की ये अफवाहें सही होतीं तो मैं और मेरी पत्नी बहुत खुश होते। लेकिन आदित्य ने हमें कभी इस बारे में नहीं बताया। मुझे लगता है कि आदित्य और नेहा की शादी की अफवाह 'इंडियन आइडल' की टीआरपी बढ़ाने के लिए फैलाई गई थी, जहां मेरा बेटा होस्ट था और नेहा जज के तौर पर नजर आ रही थीं। काश कि ये अफवाहें सच होतीं। नेहा बहुत प्यारी बच्ची है। हम उसे अपनी बहू बनाना पसंद करेंगे।"

हाल ही में नेहा ने खुलासा किया था कि आदित्य और उनके बीच कुछ भी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि आदित्य इस साल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहे हैं।

ऐसे चर्चा में आई यह फेक शादी
पिछले महीने आदित्य नारायण के पैरेंट्स उदित नारायण और दीपा नारायण 'इंडियन आइडल 11' पर पहुंचे थे और यह घोषणा की थी कि उनका बेटा नेहा कक्कड़ से शादी करने जा रहा है। नेहा के पैरेंट्स भी शो पर मौजूद थे और उन्होंने इस रिश्ते पर रजामंदी दी थी। हालांकि, दोनों के पैरेंट्स का शो पर पहुंचकर शादी की बात कन्फर्म करना भी शो की स्क्रिप्ट का ही हिस्सा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Udit Narayan said he wishes Aditya Narayan And Neha Kakkar actually get married


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Pv9WlM
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं उनके पति, अब निक जोनास ने दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से उम्र के फासले पर पहली बार उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ने प्रतिक्रिया दी है. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/3cfbOsr via IFTTT

‘SMZS’ BO day 8: Maintains a decent hold

via Latest Entertainment News, Movies News, Celebrity News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2TCXiT9

पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने नहीं जा रहीं दीपिका, कोरोना वायरस की वजह से ट्रिप कैंसल की

बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस साल पेरिस फैशन वीक में हिस्सा नहीं गईं। दुनियाभर में मंडरा रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उन्होंने वहां जाने की योजना रद्द कर दी। वे लक्जरी फैशन ब्रांड 'लुई वितों' के बुलावे पर वहां जाने वाली थीं। लेकिन कोरोना वायरस के लगातार सामने आ रहे नए मामलों के बाद दीपिका को अपनी ट्रिप कैंसल करना पड़ी। 24 फरवरी से फ्रांस की राजधानी में शुरू हुआ ये इवेंट 3 मार्च तक चलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए दीपिका के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, 'दीपिका पादुकोण फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक के दौरान लुई वितों के FW2020 शो में हिस्सा लेने के लिए वहां जाने वाली थीं, लेकिन कोरोनो वायरस की महामारी अब फ्रांस में एक नए चरण में प्रवेश कर गई है, जिसके बाद उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।' अपकमिंग फिल्में दीपिका जल्द ही अपकमिंग फिल्म '83' में नजर आएंगी। जिसमें वे कपिल देव की वाइफ रोमी देव का किरदार निभाती दिखेंगी। इसके अलावा वे हॉलीवुड की हिट कॉमेडी फिल्म 'द इंटर्न' के ऑफिशियल हिंदी रीमेक में भी काम करेंगी। जिसमें उनके साथ ऋ...