Skip to main content

सोशल मीडिया पर स्टार्स की मस्ती, कटरीना ने खींची टांग तो अर्जुन ने भी दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड डेस्क. कटरीना कैफ और अर्जुन कपूर एक-दूसरे के साथबेहतरीन बॉन्डिंग शेयर करते हैं। हाल ही में दोनों की इंस्टाग्राम पर मजेदार बातचीत देखने को मिली। दरअसल, अर्जुन ने अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसपर कटरीना ने कमेंट किया और फिर दोनों की फनी बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।अर्जुन ने अपनी जो तस्वीर पोस्ट की उसमें वह चश्मा पहने हुए हैं और अपने सिर पर हाथ लगा रहे हैं जिसपर कटरीना ने चुटकी लेते हुए उनसे पूछा, क्या हुआ, क्या तुमसे कुछ खो गया? इसके जवाब में अर्जुन ने लिखा, हां कटरीना तुम्हारा नंबर खो गया है!!! प्लीज यहां बता दो न।

कटरीना का कमेंट
अर्जुन का जवाब

पहले भी दोनों खींच चुके एक-दूसरे की टांग: दोनों अक्सर एक दूसरे की इंस्टाग्राम पोस्ट पर फनी कमेंट्स करते रहे हैं। कुछ समय पहले कटरीना ने जब एक अवॉर्ड शो में परफॉर्म करने की फोटो शेयर की थी जिसमें वह चश्मा पहने दिख रही थीं तो अर्जुन ने उसपर कमेंट किया था, इसे दिन में पहनो, रात में नहीं।

कटरीना के राखी भाई हैं अर्जुन: बहुत कम लोग जानते हैं कि कटरीना और अर्जुन भाई बहन का रिश्ता शेयर करते हैं. जब अर्जुन इशकजादे से फिल्मों में एंट्री करने वाले थे तो सलमान की पहल पर कटरीना उन्हें राखी बांधने लगी थीं और यह सिलसिला अबभी जारी है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन इन दिनों पंजाब में रकुलप्रीत सिंह के साथ एक अनाम फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं, कटरीना की अगली फिल्म सूर्यवंशी है जिसमें वह अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आएंगी. फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Katrina Kaif trolls Arjun Kapoor on instagram asks ‘Did you lose something?His EPIC reply will crack you up


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uArANN
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं उनके पति, अब निक जोनास ने दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से उम्र के फासले पर पहली बार उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ने प्रतिक्रिया दी है. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/3cfbOsr via IFTTT

‘SMZS’ BO day 8: Maintains a decent hold

via Latest Entertainment News, Movies News, Celebrity News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2TCXiT9

पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने नहीं जा रहीं दीपिका, कोरोना वायरस की वजह से ट्रिप कैंसल की

बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस साल पेरिस फैशन वीक में हिस्सा नहीं गईं। दुनियाभर में मंडरा रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उन्होंने वहां जाने की योजना रद्द कर दी। वे लक्जरी फैशन ब्रांड 'लुई वितों' के बुलावे पर वहां जाने वाली थीं। लेकिन कोरोना वायरस के लगातार सामने आ रहे नए मामलों के बाद दीपिका को अपनी ट्रिप कैंसल करना पड़ी। 24 फरवरी से फ्रांस की राजधानी में शुरू हुआ ये इवेंट 3 मार्च तक चलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए दीपिका के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, 'दीपिका पादुकोण फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक के दौरान लुई वितों के FW2020 शो में हिस्सा लेने के लिए वहां जाने वाली थीं, लेकिन कोरोनो वायरस की महामारी अब फ्रांस में एक नए चरण में प्रवेश कर गई है, जिसके बाद उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।' अपकमिंग फिल्में दीपिका जल्द ही अपकमिंग फिल्म '83' में नजर आएंगी। जिसमें वे कपिल देव की वाइफ रोमी देव का किरदार निभाती दिखेंगी। इसके अलावा वे हॉलीवुड की हिट कॉमेडी फिल्म 'द इंटर्न' के ऑफिशियल हिंदी रीमेक में भी काम करेंगी। जिसमें उनके साथ ऋ...