Skip to main content

बॉडी शेमिंग पर खुलकर बोलीं श्रुति हासन, कहा-'हां मैंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई और मैं इसके लिए शर्मिंदा नहीं हूं'

बॉलीवुड डेस्क. श्रुति हासन उन अभिनेत्रियों में से हैं जो बॉडी शेमिंग से हार नहीं मानती हैं। हाल ही में उन्होंने बॉडी शेमिंग करने वालों के लिए लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर यह बात भी कुबूल की है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है और इसे लेकर उनके मन में कोई शर्मिंदगी नहीं है।


क्या लिखा श्रुति ने?
श्रुति ने अपनी दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम परलिखा, मैं लोगों के विचारों के हिसाब से नहीं चलती जो कभी यह कमेंट करते हैं कि मैं बहुत मोटी दिखती हूं तो कभी किसी को लगता है कि मैं बहुत पतली हूं। यह तस्वीरें तीन दिन पुरानी हैं। मुझे यकीन है कि मैं जो कहने जा रही हूं, उससे कई महिलाएं सहमत हों।ज्यादातर समय में हार्मोन्स की दया पर मानसिक और शारीरिक तौर पर निर्भर हूं और पिछले कई सालों से मैं इनके साथ एक सामंजस्य बैठाने की भरपूर कोशिश कर रही हूं। यह आसान नहीं है. यह दर्द आसान नहीं है और न ही यह शारीरिक बदलाव आसान हैं लेकिन अपनी जर्नी के बारे में बात करना मेरे लिए अब आसान हो गया है। कोई भी फेमस या साधारण व्यक्ति इस पोजीशन पर नहीं कि वह दूसरे को जज कर सके, कभी नहीं और यह सही भी नहीं।

मैं यह बताकर बेहद खुश हूं कि यह मेरी लाइफ है, मेरा चेहरा है और हां मैंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है जिसके लिए मुझे बिलकुल शर्मिंदगी महसूस नहीं होती। क्या मैं इसे प्रमोट करती हूं? नहीं मैं इसके खिलाफ हूं? नहीं-बस इतनी सी बात है कि मैंने इस तरह से जीना चुना है। हम अपने और बाकियों के साथ सबसे बड़ा फेवर बस इतना कर सकते हैं कि हम अपने शरीर और मन के बदलावों को कुबूलना शुरू करें। प्यार बांटें और चिल करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shruti Haasan spoke openly on body shaming, said - yes I have undergone plastic surgery and I am not ashamed of it


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/382ZOad
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं उनके पति, अब निक जोनास ने दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से उम्र के फासले पर पहली बार उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ने प्रतिक्रिया दी है. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/3cfbOsr via IFTTT

‘SMZS’ BO day 8: Maintains a decent hold

via Latest Entertainment News, Movies News, Celebrity News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2TCXiT9

पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने नहीं जा रहीं दीपिका, कोरोना वायरस की वजह से ट्रिप कैंसल की

बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस साल पेरिस फैशन वीक में हिस्सा नहीं गईं। दुनियाभर में मंडरा रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उन्होंने वहां जाने की योजना रद्द कर दी। वे लक्जरी फैशन ब्रांड 'लुई वितों' के बुलावे पर वहां जाने वाली थीं। लेकिन कोरोना वायरस के लगातार सामने आ रहे नए मामलों के बाद दीपिका को अपनी ट्रिप कैंसल करना पड़ी। 24 फरवरी से फ्रांस की राजधानी में शुरू हुआ ये इवेंट 3 मार्च तक चलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए दीपिका के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, 'दीपिका पादुकोण फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक के दौरान लुई वितों के FW2020 शो में हिस्सा लेने के लिए वहां जाने वाली थीं, लेकिन कोरोनो वायरस की महामारी अब फ्रांस में एक नए चरण में प्रवेश कर गई है, जिसके बाद उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।' अपकमिंग फिल्में दीपिका जल्द ही अपकमिंग फिल्म '83' में नजर आएंगी। जिसमें वे कपिल देव की वाइफ रोमी देव का किरदार निभाती दिखेंगी। इसके अलावा वे हॉलीवुड की हिट कॉमेडी फिल्म 'द इंटर्न' के ऑफिशियल हिंदी रीमेक में भी काम करेंगी। जिसमें उनके साथ ऋ...