Skip to main content

डेढ़ साल के लिए पति से अलग हो गई थीं भाग्यश्री, बोलीं- वह दौर याद कर आज भी डर जाती हूं

बॉलीवुड डेस्क. अभिनेत्री भाग्यश्री का कहना है कि करीब डेढ़ साल के लिए उनका पति हिमालय दासानी से अलगाव हो गया था। उनके मुताबिक, बाद में दोनों का पैचअप हो गया था, लेकिन आज भी वे उस दौर को याद कर डर जाती हैं। 51 साल की एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें वे अपनी यह कहानी बयां कर रही हैं।

'वो अहसास अब भी डराया है'
बकौल भाग्यश्री, "जी हां हिमालयजी मेरे पहले प्यार थे और हां मैंने उनसे शादी की। लेकिन एक अरसा ऐसा था बीच में, जब हम जुदा हो गए थे। फिर मुझे अहसास हुआ कि अगर वे जिंदगी में नहीं आए होते और मेरी किसी और से शादी हो गई होती तो क्या होता? यह मुझसे उस अवस्था में ले गया था। क्योंकि एक वह दौर था, जब हम डेढ़ साल तक साथ नहीं थे। वो अहसास अभी भी याद आता है तो डर लगता है।"

मंदिर में की थी भाग्यश्री ने शादी
1989 में डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली भाग्यश्री हिमालय से तब पहली बार मिली थीं, जब वे स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं। उनके पैरेंट्स ने विरोध किया था, लेकिन वे नहीं मानीं। भाग्यश्री ने पैरेंट्स, सलमान खान और कुछ क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में मंदिर में हिमालय से शादी कर ली थी। दोनों के दो बच्चे हैं बेटा अभिमन्यु और बेटी अवंतिका। अभिमन्यु 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' से बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhagyashree revealed she and husband Himalay Dasani were separated for one and half years


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I8l9o1
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं उनके पति, अब निक जोनास ने दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से उम्र के फासले पर पहली बार उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ने प्रतिक्रिया दी है. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/3cfbOsr via IFTTT

‘SMZS’ BO day 8: Maintains a decent hold

via Latest Entertainment News, Movies News, Celebrity News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2TCXiT9

पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने नहीं जा रहीं दीपिका, कोरोना वायरस की वजह से ट्रिप कैंसल की

बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस साल पेरिस फैशन वीक में हिस्सा नहीं गईं। दुनियाभर में मंडरा रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उन्होंने वहां जाने की योजना रद्द कर दी। वे लक्जरी फैशन ब्रांड 'लुई वितों' के बुलावे पर वहां जाने वाली थीं। लेकिन कोरोना वायरस के लगातार सामने आ रहे नए मामलों के बाद दीपिका को अपनी ट्रिप कैंसल करना पड़ी। 24 फरवरी से फ्रांस की राजधानी में शुरू हुआ ये इवेंट 3 मार्च तक चलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए दीपिका के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, 'दीपिका पादुकोण फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक के दौरान लुई वितों के FW2020 शो में हिस्सा लेने के लिए वहां जाने वाली थीं, लेकिन कोरोनो वायरस की महामारी अब फ्रांस में एक नए चरण में प्रवेश कर गई है, जिसके बाद उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।' अपकमिंग फिल्में दीपिका जल्द ही अपकमिंग फिल्म '83' में नजर आएंगी। जिसमें वे कपिल देव की वाइफ रोमी देव का किरदार निभाती दिखेंगी। इसके अलावा वे हॉलीवुड की हिट कॉमेडी फिल्म 'द इंटर्न' के ऑफिशियल हिंदी रीमेक में भी काम करेंगी। जिसमें उनके साथ ऋ...