Skip to main content

दिल्ली हिंसा और सीएए पर बोले सुनील शेट्टी, दुख होता है, जब किसी पुलिसवाले को मारा जाता है

बॉलीवुड डेस्क. सुनील शेट्टी शुक्रवार को मुंबई में एक स्टोर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान जब उनसे दिल्ली में हुई हिंसा पर प्रतिक्रिता मांगी गई तो उन्होंने उन लोगों को ही जिम्मेदार ठहराया, जो इसमें शामिल हुए। शेट्टी ने यह भी कहा कि जब किसी पुलिसवाले को मारा जाता है तो उन्हें बहुत दुख होता है। साथ ही कहा कि सभी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और उसके इम्प्लीमेंटेशन को समझने की जरूरत है।

हमारी सोच वैसी हो गई है: शेट्टी
शेट्टी ने कहा, "हमारी सोच वैसी हो गई है। हम सरकार को या इनको-उनको दोष देते हैं। लेकिन अगर अलग रास्ते पर जा रहे हैं तो किसी के बोलने पर हम ही जा रहे हैं न। इंडिया की खूबसूरती यही है कि सभी कल्चर के लोग साथ रहते हैं। मेरे अपने परिवार में हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई सब हैं। इसी तरह मैं अपने देश को देखता हूं। अगर हर एक यह ठान ले कि हम झगड़ा नहीं करेंगे, राजनीतिक फायदा किसी को भी हो, नुकसान हमें क्यों हो? तो सब ठीक हो सकता है।"

'दुख होता है, जब पुलिसवाले को मारा जाता है'
सुनील ने अपनी बातचीत में आगे कहा, "सीएए को समझना बहुत जरूरी है। उसके इम्प्लीमेंटेशन को समझना जरूरी है। दुख होता है, जब एक ऐसे इंसान को मारा जाता है, जो पुलिस की वर्दी में है। एक इंसान जो देश के लिए सबकुछ कर रहा है आर्मी, नेवी, एयरफ़ोर्स, पुलिस, सीआरपीएफ, मुझे लगता है कि हमें इन सबका सम्मान करना सीखना बहुत जरूरी है।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Suniel Shetty Reaction On Delhi Violence And CAA


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39aDrB1
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं उनके पति, अब निक जोनास ने दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से उम्र के फासले पर पहली बार उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ने प्रतिक्रिया दी है. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/3cfbOsr via IFTTT

‘SMZS’ BO day 8: Maintains a decent hold

via Latest Entertainment News, Movies News, Celebrity News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2TCXiT9

पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने नहीं जा रहीं दीपिका, कोरोना वायरस की वजह से ट्रिप कैंसल की

बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस साल पेरिस फैशन वीक में हिस्सा नहीं गईं। दुनियाभर में मंडरा रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उन्होंने वहां जाने की योजना रद्द कर दी। वे लक्जरी फैशन ब्रांड 'लुई वितों' के बुलावे पर वहां जाने वाली थीं। लेकिन कोरोना वायरस के लगातार सामने आ रहे नए मामलों के बाद दीपिका को अपनी ट्रिप कैंसल करना पड़ी। 24 फरवरी से फ्रांस की राजधानी में शुरू हुआ ये इवेंट 3 मार्च तक चलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए दीपिका के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, 'दीपिका पादुकोण फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक के दौरान लुई वितों के FW2020 शो में हिस्सा लेने के लिए वहां जाने वाली थीं, लेकिन कोरोनो वायरस की महामारी अब फ्रांस में एक नए चरण में प्रवेश कर गई है, जिसके बाद उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।' अपकमिंग फिल्में दीपिका जल्द ही अपकमिंग फिल्म '83' में नजर आएंगी। जिसमें वे कपिल देव की वाइफ रोमी देव का किरदार निभाती दिखेंगी। इसके अलावा वे हॉलीवुड की हिट कॉमेडी फिल्म 'द इंटर्न' के ऑफिशियल हिंदी रीमेक में भी काम करेंगी। जिसमें उनके साथ ऋ...