Skip to main content

चैट शो में निक बोले- फ्रस्टेड हो गया था कि पालक पूरे दिन फंसी रही, लेकिन प्रियंका ने भी नहीं बताया

हॉलीवुड डेस्क.62वें ग्रैमी अवॉर्ड के दौरान प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास ने अपने भाइयों के साथ स्टेज परफॉर्मेंस दी थी। निक के दांतों के बीच खाना फंसा हुआ था, जो कैमरे में दिखाई दे गया था।इसके बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे थे। जिमी फॉलेन के शो में पहुंचे निक ने इस बात का खुलासा किया कि वे इस बात को लेकर बहुत फ्रस्टेड हो गए थे कि प्रियंका और भाईयों में से किसी ने भी उन्हें इसके बारे मेंनहीं बताया था।

शो के दौरान निक ने बताया कि - ये चीजें निराश कर देती हैं। वह पालक थी जो मेरे दांतों में फंसी हुई थी। मैंने ब्रेकफास्ट किया था जिसमें पालक थी, उसके बाद भी घंटों तक हम एक-दूसरे से कई बार बात करते रहे। पूरे दिन किसी ने भी यह नहीं बताया कि वहां कुछ है। प्रियंका और निक ने रेड कार्पेट वॉक किया था। इतना ही नहीं दोनों ने एक फोटोशूट भी करवाया था जब वे अवॉर्ड के लिए रेडी हुए थे।

मैनेजर ने चेताया था ऑनलाइन मत जाना : निक ने बताया कि पहला मैसेज उनके पास एडम लेविन का आया। जिसमें लिखा था- बहुत अच्छा परफॉर्मेन्स, लेकिन तुम्हारे दांतों में कुछ था। निक ने बताया कि यह मैसेज तो पहले ही आ चुका था, लेकिन उनके मैनेजर ने चेताया था कि ऑनलाइन चैक मत करना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nick Jonas revealed he ate spinach at breakfast which was stuck all day till Grammy 2020 award night, but no one told him


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32uboKi
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं उनके पति, अब निक जोनास ने दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से उम्र के फासले पर पहली बार उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ने प्रतिक्रिया दी है. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/3cfbOsr via IFTTT

‘SMZS’ BO day 8: Maintains a decent hold

via Latest Entertainment News, Movies News, Celebrity News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2TCXiT9

पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने नहीं जा रहीं दीपिका, कोरोना वायरस की वजह से ट्रिप कैंसल की

बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस साल पेरिस फैशन वीक में हिस्सा नहीं गईं। दुनियाभर में मंडरा रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उन्होंने वहां जाने की योजना रद्द कर दी। वे लक्जरी फैशन ब्रांड 'लुई वितों' के बुलावे पर वहां जाने वाली थीं। लेकिन कोरोना वायरस के लगातार सामने आ रहे नए मामलों के बाद दीपिका को अपनी ट्रिप कैंसल करना पड़ी। 24 फरवरी से फ्रांस की राजधानी में शुरू हुआ ये इवेंट 3 मार्च तक चलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए दीपिका के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, 'दीपिका पादुकोण फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक के दौरान लुई वितों के FW2020 शो में हिस्सा लेने के लिए वहां जाने वाली थीं, लेकिन कोरोनो वायरस की महामारी अब फ्रांस में एक नए चरण में प्रवेश कर गई है, जिसके बाद उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।' अपकमिंग फिल्में दीपिका जल्द ही अपकमिंग फिल्म '83' में नजर आएंगी। जिसमें वे कपिल देव की वाइफ रोमी देव का किरदार निभाती दिखेंगी। इसके अलावा वे हॉलीवुड की हिट कॉमेडी फिल्म 'द इंटर्न' के ऑफिशियल हिंदी रीमेक में भी काम करेंगी। जिसमें उनके साथ ऋ...