Skip to main content

टाइगर ने स्वीकारा- ‘स्कूल डेज में श्रद्धा को दिल ही दिल में चाहता था’, सरप्राइज्ड एक्ट्रेस बोलीं- ‘मुझे पता ही नहीं था’

बॉलीवुड डेस्क. श्रद्धा कपूर को चाहने वाले को-एक्टर्स में एक और सुपरस्टार का नाम जुड़ गया है। अब टाइगर श्रॉफ ने एक मीडिया इंटरेक्शन में खुलासा किया है कि जब वह स्कूल में थे, तो उन्हें श्रद्धा के ऊपर बहुत बड़ा क्रश था। टाइगर ने अपने स्कूल के दिनों का यह राज उजागर करते हुए बताया कि हम सेम स्कूल में पढ़ते थे। उस समय मेरा श्रद्धा पर बहुत क्रश था, लेकिन मैंने उन्हें अपनी इस फीलिंग के बारे में कभी नहीं बताया, क्योंकि मैं बहुत डरता था।

टाइगर के दिल का यह राज तब सामने आया, जब श्रद्धा से यह पूछा गया कि क्या उन्हें कभी टाइगर पर क्रश था?
इस पर टाइगर बीच में रोकते हुए बोले- ‘उसे क्रश नहीं था, बल्कि मामला उल्टा था। स्कूल डेज में मैं उस पर मरा करता था।’ टाइगर की यह बात सुनकर श्रद्धा तो सरप्राइज्ड रह गईं। उनका जवाब था- ‘मुझे यह बात पता ही नहीं थी। अगर पता होती तो मैं इस मामले में जरूर कुछ करती।’

जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने श्रद्धा को अपनी इस फीलिंग के बारे में क्यों नहीं बताया, तो टाइगर ने बहुत ही मजेदार जवाब दिया। वे बोले-यार मुझे डर लगता था। बस दूर से ही उसे देखा करता था और यह देखना किसी क्रीपी वे में नहीं होता था, बस उसे ताकता रहता था। जब वह अपने स्कूल के दालान से गुजरती थी तो उसके बाल हवा में उड़ते थे।

टाइगर के इन इमोशंस को सुनकर श्रद्धा अपनी हंसी नहीं रोक पा रही थीं। उल्लेखनीय है कि टाइगर श्रॉफ से पहले, वरुण धवन भी खुलासा कर चुके हैं कि उन्हें श्रद्धा पर क्रश था। उन्होंने तो एक टीवी शो के दौरान अपने दिल की यह बात बताकर श्रद्धा को रोमांटिक अंदाज में गुलाब का फूल भी दे डाला था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tiger confesses his love for Shraddha| Celeb confessions| Tiger Shroff-Shraddha Kapoor


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/388Svh9
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं उनके पति, अब निक जोनास ने दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से उम्र के फासले पर पहली बार उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ने प्रतिक्रिया दी है. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/3cfbOsr via IFTTT

‘SMZS’ BO day 8: Maintains a decent hold

via Latest Entertainment News, Movies News, Celebrity News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2TCXiT9

पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने नहीं जा रहीं दीपिका, कोरोना वायरस की वजह से ट्रिप कैंसल की

बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस साल पेरिस फैशन वीक में हिस्सा नहीं गईं। दुनियाभर में मंडरा रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उन्होंने वहां जाने की योजना रद्द कर दी। वे लक्जरी फैशन ब्रांड 'लुई वितों' के बुलावे पर वहां जाने वाली थीं। लेकिन कोरोना वायरस के लगातार सामने आ रहे नए मामलों के बाद दीपिका को अपनी ट्रिप कैंसल करना पड़ी। 24 फरवरी से फ्रांस की राजधानी में शुरू हुआ ये इवेंट 3 मार्च तक चलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए दीपिका के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, 'दीपिका पादुकोण फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक के दौरान लुई वितों के FW2020 शो में हिस्सा लेने के लिए वहां जाने वाली थीं, लेकिन कोरोनो वायरस की महामारी अब फ्रांस में एक नए चरण में प्रवेश कर गई है, जिसके बाद उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।' अपकमिंग फिल्में दीपिका जल्द ही अपकमिंग फिल्म '83' में नजर आएंगी। जिसमें वे कपिल देव की वाइफ रोमी देव का किरदार निभाती दिखेंगी। इसके अलावा वे हॉलीवुड की हिट कॉमेडी फिल्म 'द इंटर्न' के ऑफिशियल हिंदी रीमेक में भी काम करेंगी। जिसमें उनके साथ ऋ...