Skip to main content

शाहरुख के नाम पर ला ट्रोब यूनिवर्सिटी की पीएच. डी स्कॉलरशिप, विजेता को कोट पहनाते दिखे सुपरस्टार

बॉलीवुड डेस्क. शाहरुख खान हाल ही में मुंबई में हुए एक समारोह में शामिल हुए, जिसमें शाहरुख खान ला ट्रोब यूनिवर्सिटी पीएच. डी स्कॉलरशिप की विजेता को सम्मानित किया गया। यह सम्मान थिरुस्सर, केरल की रिसर्चर गोपिका कोट्टनथारायिल को दिया गया। वे एनीमल साइंस, इकोलॉजी और मॉलिक्यूलर स्टडीज के माध्यम से खेती के तरीकों पर काम कर रही हैं।

कोट पहनने में गोपिका की मदद करते दिखे शाहरुख
सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख गोपिका को कोट पहनने में मदद करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, कोट पहनते समय बार-बार गोपिका के बाल उसमें अटक रहे थे। तब शाहरुख ने उन्हें कोट पहनाया और उनके बाल भी ठीक किए।

शाम गोपिका और उनके परिवार के नाम : शाहरुख
शाहरुख ने इस दौरान कहा, "यह शाम गोपिका और उनके परिवार के नाम है। वे मौटे तौर पर हाथियों पर रिसर्च कर रही हैं और अब इसे मधुमक्खियों पर शिफ्ट कर रही हैं। मुझे यह समझने की कोशिश भी नहीं करनी चाहिए कि वे क्या कर रही हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि वे पीएच. डी कर रही हैं। मैं आशा करता हूं कि और लोगों को यह अवसर मिलेगा।"

800 महिलाओं में से चुनी गईं गोपिका
मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) बेस्ड ला ट्रोब यूनिवर्सिटी की शाहरुख खान पीएच. डी स्कॉलरशिप के लिए 800 भारतीय महिलाओं ने आवेदन किया था। इनमें से गोपिका का सिलेक्शन हुआ। बुधवार को उन्हें चार साल की स्कॉलरशिप से सम्मानित किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shah Rukh Khan spotted an event to felicitate the winner of Shah Rukh Khan La Trobe University PhD Scholarship


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I1mBbO
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं उनके पति, अब निक जोनास ने दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से उम्र के फासले पर पहली बार उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ने प्रतिक्रिया दी है. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/3cfbOsr via IFTTT

‘SMZS’ BO day 8: Maintains a decent hold

via Latest Entertainment News, Movies News, Celebrity News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2TCXiT9

पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने नहीं जा रहीं दीपिका, कोरोना वायरस की वजह से ट्रिप कैंसल की

बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस साल पेरिस फैशन वीक में हिस्सा नहीं गईं। दुनियाभर में मंडरा रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उन्होंने वहां जाने की योजना रद्द कर दी। वे लक्जरी फैशन ब्रांड 'लुई वितों' के बुलावे पर वहां जाने वाली थीं। लेकिन कोरोना वायरस के लगातार सामने आ रहे नए मामलों के बाद दीपिका को अपनी ट्रिप कैंसल करना पड़ी। 24 फरवरी से फ्रांस की राजधानी में शुरू हुआ ये इवेंट 3 मार्च तक चलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए दीपिका के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, 'दीपिका पादुकोण फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक के दौरान लुई वितों के FW2020 शो में हिस्सा लेने के लिए वहां जाने वाली थीं, लेकिन कोरोनो वायरस की महामारी अब फ्रांस में एक नए चरण में प्रवेश कर गई है, जिसके बाद उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।' अपकमिंग फिल्में दीपिका जल्द ही अपकमिंग फिल्म '83' में नजर आएंगी। जिसमें वे कपिल देव की वाइफ रोमी देव का किरदार निभाती दिखेंगी। इसके अलावा वे हॉलीवुड की हिट कॉमेडी फिल्म 'द इंटर्न' के ऑफिशियल हिंदी रीमेक में भी काम करेंगी। जिसमें उनके साथ ऋ...