Skip to main content

फैंस को हुई सुपरस्टार जैकी चेन की चिंता, स्टार ने इंस्टाग्राम पर लिखा- "चिंता मत करो मैं ठीक हूं"

हॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस का कहर जारी है। चीन में मरने वालों का आंकड़ा 2835 तक पहुंच चुका है और 79 हजार 251 मामलों की पुष्टि हुई है। ऐसे में सुपरस्टार जैकी चेन के फैंस उनकी हेल्थ को लेकर चिंतित हैं। हालांकि, जैकी ने खुद इंस्टा पोस्ट के जरिए यह साफ किया है कि घबराने की कोई बात नहीं है, वे सुरक्षित हैं।

अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटबॉय के अनुसार जैकी का दुनियाभर में फैनबेस काफी बड़ा है। ऐसे में सभी प्रशंसक अपने स्टार की तबियत को लेकर खासे चिंतित थे। खुद जैकी ने इंस्टाग्राम पर अपना फोटो पोस्ट कर फैंस की चिंता खत्म कर दी है। उन्होंने लिखा- चिंता करने के लिए सभी का शुक्रिया, मैं सुरक्षित और तंदरुस्त हूं। उम्मीद करता हूं कि आप सभी स्वस्थ होंगे।

चीन में एंटरटेनमेंट मार्केट को हो रहा है नुकसान
जेम्स बॉन्ड सीरीज की 25वीं फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ का अप्रैल प्रीमियर औऱ टूर कैंसिल हो गया है। वहीं, ‘मुलान’ का चीन में रिलीज होना भी अभी तय नहीं है। इन दोनों फिल्मों के लिए चीन में रिलीज होना बेहद फायदेमंद माना जाता है। साल 2015 में ‘स्पेक्टर’ ने चीन मे ग्रॉस 83.5 करोड़ डॉलर का कारोबार किया था, जबकि ग्लोबली यह आंकड़ा 800 करोड़ डॉलर था। इसके अलावा ‘मिशन इंपॉसिबल’ सीरीज की सातवीं मूवी का प्रोडक्शन भी इस वायरस के चलते रोक दिया गया है।

इंडियन फिल्म्स के शेड्यूल बदले गए
चीन भारतीय फिल्मों का बड़ा मार्केट रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोनावायरस के चलते करीब पांच फिल्मों की शूट लोकेशन बदली गई है। इनमें से तीन बॉलीवुड, एक तमिल और एक तेलुगु फिल्म है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus: Jackie Chan's fan concern for his health| Jackie confirms health status


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32OMndf
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं उनके पति, अब निक जोनास ने दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से उम्र के फासले पर पहली बार उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ने प्रतिक्रिया दी है. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/3cfbOsr via IFTTT

‘SMZS’ BO day 8: Maintains a decent hold

via Latest Entertainment News, Movies News, Celebrity News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2TCXiT9

पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने नहीं जा रहीं दीपिका, कोरोना वायरस की वजह से ट्रिप कैंसल की

बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस साल पेरिस फैशन वीक में हिस्सा नहीं गईं। दुनियाभर में मंडरा रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उन्होंने वहां जाने की योजना रद्द कर दी। वे लक्जरी फैशन ब्रांड 'लुई वितों' के बुलावे पर वहां जाने वाली थीं। लेकिन कोरोना वायरस के लगातार सामने आ रहे नए मामलों के बाद दीपिका को अपनी ट्रिप कैंसल करना पड़ी। 24 फरवरी से फ्रांस की राजधानी में शुरू हुआ ये इवेंट 3 मार्च तक चलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए दीपिका के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, 'दीपिका पादुकोण फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक के दौरान लुई वितों के FW2020 शो में हिस्सा लेने के लिए वहां जाने वाली थीं, लेकिन कोरोनो वायरस की महामारी अब फ्रांस में एक नए चरण में प्रवेश कर गई है, जिसके बाद उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।' अपकमिंग फिल्में दीपिका जल्द ही अपकमिंग फिल्म '83' में नजर आएंगी। जिसमें वे कपिल देव की वाइफ रोमी देव का किरदार निभाती दिखेंगी। इसके अलावा वे हॉलीवुड की हिट कॉमेडी फिल्म 'द इंटर्न' के ऑफिशियल हिंदी रीमेक में भी काम करेंगी। जिसमें उनके साथ ऋ...