Skip to main content

जेनिफर-शिविन के फैंस के लिए बुरी खबर, जल्द ऑफ एयर होगा शो

टीवी डेस्क. सोनी टीवी के शो 'बेहद 2' के फैंस को जोरदार झटका लगने वाला है।इसशो को जल्द ही ऑफ एयर किया जा रहा है। अब दर्शकों को जेनिफर और शिविन की जोड़ी देखने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का सहारा लेना होगा। 13 मार्च सेइस शो को सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हीस्ट्रीम किया जाएगा।

हाल ही में आई पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोनी टीवी का शो 'बेहद 2' जल्द बंद होने वाला है। चैनल से शो को ऑफ एयर करने का फैसला मेकर्स ने रातों रात कर लिया है। शो के लीड एक्टर शिविन नारंग और जेनिफर विंगेट को भी इस बात की जानकारी दे दी गई है। जल्द से जल्द अब शो की टीवी के बजाय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग होगी।

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस बड़े फैसले के पीछे शो का टीवी पर खराब प्रदर्शन है। टीआरपी रिपोर्ट के मुताबित 'बेहद 2' शो को लगातार कम रेटिंग मिल रही है। वहीं दूसरी ओर डिजिटल प्लेटफॉर्म में शो अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इसलिए मेकर्स ने इसे ऑफ एयर कर डिजिटलीस्ट्रीम करने का फैसला किया है।

13 मार्च को ऑन एयर होगा आखिरी एपिसोड

इस शो का आखिरी एपिसोड 13 मार्च को दिखाया जाएगा। जिसके बाद आगे के सारे एपिसोड डिजिटली स्ट्रीम होंगे। पहले कामयाब सीजन के बाद 'बेहद 2' को 2 दिसम्बर 2019 को ही शुरु किया गया था। शो में जेनिफर विंगेट माया का किरदार निभाकर लगातार लोगों के दिलों में जगह बनाती आई हैं। उनके साथ शिविन नारंग और आशीष चौधरी भी मुख्य किरदार निभाते नज़र आ रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bad news for Jennifer-Shivin's fans, Beyhadh 2 show will soon be off air


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3abYzXJ
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं उनके पति, अब निक जोनास ने दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से उम्र के फासले पर पहली बार उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ने प्रतिक्रिया दी है. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/3cfbOsr via IFTTT

‘SMZS’ BO day 8: Maintains a decent hold

via Latest Entertainment News, Movies News, Celebrity News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2TCXiT9

पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने नहीं जा रहीं दीपिका, कोरोना वायरस की वजह से ट्रिप कैंसल की

बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस साल पेरिस फैशन वीक में हिस्सा नहीं गईं। दुनियाभर में मंडरा रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उन्होंने वहां जाने की योजना रद्द कर दी। वे लक्जरी फैशन ब्रांड 'लुई वितों' के बुलावे पर वहां जाने वाली थीं। लेकिन कोरोना वायरस के लगातार सामने आ रहे नए मामलों के बाद दीपिका को अपनी ट्रिप कैंसल करना पड़ी। 24 फरवरी से फ्रांस की राजधानी में शुरू हुआ ये इवेंट 3 मार्च तक चलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए दीपिका के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, 'दीपिका पादुकोण फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक के दौरान लुई वितों के FW2020 शो में हिस्सा लेने के लिए वहां जाने वाली थीं, लेकिन कोरोनो वायरस की महामारी अब फ्रांस में एक नए चरण में प्रवेश कर गई है, जिसके बाद उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।' अपकमिंग फिल्में दीपिका जल्द ही अपकमिंग फिल्म '83' में नजर आएंगी। जिसमें वे कपिल देव की वाइफ रोमी देव का किरदार निभाती दिखेंगी। इसके अलावा वे हॉलीवुड की हिट कॉमेडी फिल्म 'द इंटर्न' के ऑफिशियल हिंदी रीमेक में भी काम करेंगी। जिसमें उनके साथ ऋ...