Skip to main content

फिल्म को आर्मी और एयरफोर्स का पूरा सपोर्ट, असली सैनिकों के साथ टैंक्स और वैपन भी दिए

बॉलीवुड डेस्क. अजय देवगन की अगली फिल्म ‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ है। फिल्म में वे 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के रियल लाइफ सुपर हीरो स्क्वॉर्डन लीडर विजय कार्णिक का रोल प्ले करेंगे। फिल्म की शूटिंग हाल तक राजस्थान के विभिन्न इलाकों में होती रही।

सेट पर मौजूद सूत्रों की मानें तो मेकर्स को इसमें इंडियन एयरफोर्स से पूरा सपोर्ट मिल रहा है। फिल्म के वॉर सीक्वेंस फिल्माने के लिए आर्मी की तरफ से टैंक्स और सेना के बड़े वैपन्स मुहैया करवाए जा रहे हैं। फिल्म में असल वायु सैन्य बलों ने भी शूटिंग की है।

बीकानेर से भुज आकर शूटिंग में जुटती हैं सोनाक्षी
फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा सुंदरबेन जेठा मधापारया के रोल में हैं जिन्होंने भारत-पाक युद्ध के दौरान भुज की औरतों के साथ मिलकर टूटे हुए एयर स्ट्रिप को बनाने में एयरफोर्स की मदद की थी। वे इस फिल्म के साथ ही बीकानेर में अपने एक और प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं। वहां शूट से ब्रेक होने पर वे बीकानेर से 200 किलोमीटर दूर आकर ‘भुज’ की शूटिंग में जुटती हैं। वे जल्द पहुंच सकें इसके लिए इंडियन एयरफोर्स ने उन्हें हेलीकॉप्टर भी मुहैया करवाया है।

संजय दत्त निभा रहे जासूस का रोल
सेट पर मौजूद सूत्रों की मानें तो बीकानेर वाला शेड्यूल फिल्म का लास्ट लेग है। यहां अजय तो शूट नहीं कर रहे पर फिलहाल संजय दत्त जरूर नजर आ रहे हैं। उनके किरदार को लेकर भी भास्कर के हाथ खास जानकारी लगी है कि वे फिल्म में भारतीय जासूस के रोल में हैं।

कुछ फिल्मों में की आर्मी ने मदद, कुछ को क्लीन चिट नहीं

  • कैप्टन नवाब- इमरान हाशमी स्टारर इस फिल्म को लेकर डिफेंस मिनिस्ट्री अलर्ट रही है। जिन तथ्यों की रिसर्च में उसे कमी मिली उसे उसने हरी झंडी नहीं दी है।
  • अरुण खेत्रपाल बायोपिक- वरुण धवन की इस फिल्म के रिसर्च वर्क में मदद आर्मी कर रही है। वे यूनिफार्म से लेकर नियम कायदे की जानकारी शेयर कर रहे हैं।
  • शेरशाह- करगिल में शूटिंग हुई। आर्मी ने ‘टी-90 भीष्म टैंक’ से लेकर ‘ड्रैगुनोव स्नाइपर रायफल’, बोफोर्स तोप, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलें दीं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhuj: The pride of India| film shooting| army helps in film shooting


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38bzMlh
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं उनके पति, अब निक जोनास ने दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से उम्र के फासले पर पहली बार उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ने प्रतिक्रिया दी है. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/3cfbOsr via IFTTT

‘SMZS’ BO day 8: Maintains a decent hold

via Latest Entertainment News, Movies News, Celebrity News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2TCXiT9

पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने नहीं जा रहीं दीपिका, कोरोना वायरस की वजह से ट्रिप कैंसल की

बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस साल पेरिस फैशन वीक में हिस्सा नहीं गईं। दुनियाभर में मंडरा रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उन्होंने वहां जाने की योजना रद्द कर दी। वे लक्जरी फैशन ब्रांड 'लुई वितों' के बुलावे पर वहां जाने वाली थीं। लेकिन कोरोना वायरस के लगातार सामने आ रहे नए मामलों के बाद दीपिका को अपनी ट्रिप कैंसल करना पड़ी। 24 फरवरी से फ्रांस की राजधानी में शुरू हुआ ये इवेंट 3 मार्च तक चलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए दीपिका के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, 'दीपिका पादुकोण फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक के दौरान लुई वितों के FW2020 शो में हिस्सा लेने के लिए वहां जाने वाली थीं, लेकिन कोरोनो वायरस की महामारी अब फ्रांस में एक नए चरण में प्रवेश कर गई है, जिसके बाद उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।' अपकमिंग फिल्में दीपिका जल्द ही अपकमिंग फिल्म '83' में नजर आएंगी। जिसमें वे कपिल देव की वाइफ रोमी देव का किरदार निभाती दिखेंगी। इसके अलावा वे हॉलीवुड की हिट कॉमेडी फिल्म 'द इंटर्न' के ऑफिशियल हिंदी रीमेक में भी काम करेंगी। जिसमें उनके साथ ऋ...