Skip to main content

जॉनी डेप के आपत्तिजनक मैसेज सामने आए, कर रहे थे पत्नी एम्बर को जलाकर मारने की बात

हॉलीवुड डेस्क. सुपरस्टार जॉनी डेप एक और कानूनी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। इस बार जॉनी के कुछ टेक्स्ट मैसेज वायरल हुए हैं, जिनमें वो अपनी पत्नी एम्बर हर्ड के लिए बेहद भद्दी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज ने करीब 70 हजार मैसेज सुने।

जॉनी ने न्यूजपेपर द सन और एग्जीक्यूटिव एडिटर डैन वूटन के खिलाफ केस किया है। एक्टर ने अखबार पर अपने खिलाफ गलत आर्टिकल लिखने के चलते मुकदमा दायर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जॉनी ने कुछ मैसेज एक्टर पॉल बैटनी को 2013 में भेजे थे।

पॉल को भेजे गए मैसेज में एक्टर पत्नी एम्बर हर्ड को मारने की बात कर रहे हैं। डेली मेल के मुताबिक, एक्टर ने लिखा 'चलो एम्बर को जला देते हैं, उसे जलाने से पहले हम उसे डुबाएंगे। इसके अलावा भी कई मैसेज में जॉनी ने एम्बर के लिए काफी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है।' पॉल ‘लीजन’, ‘प्रीस्ट’, ‘द विंची कोड’, ‘एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

वायरल हुआ था दोनों का कॉल ऑडियो
कुछ दिनों पहले एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें एम्बर इस बात पर सहमति जता रही हैं की उन्होंने जॉनी को पीटा था। ऑडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर जॉनी डेप ट्रेंड करने लगा था।

वायरल हो रहे ऑडियो में दोनों स्टार्स आपस में हुई मारपीट के बारे में बात कर रहे हैं। वहीं एम्बर इस बात में हामी भर रहीं हैं कि उन्होंने जॉनी को मारा था। एम्बर ‘एक्वामैन’, ‘नेवर बैक डाउन’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं हैं। वहीं जॉनी डेप ‘पायरेट्स ऑफ कैरेबियन’जैसी हिट सीरीज का हिस्सा रह चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Johnny Depp's objectionable messages surfaced| Johnny Depp amber heard case


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Pvlo0M
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं उनके पति, अब निक जोनास ने दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से उम्र के फासले पर पहली बार उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ने प्रतिक्रिया दी है. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/3cfbOsr via IFTTT

‘SMZS’ BO day 8: Maintains a decent hold

via Latest Entertainment News, Movies News, Celebrity News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2TCXiT9

पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने नहीं जा रहीं दीपिका, कोरोना वायरस की वजह से ट्रिप कैंसल की

बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस साल पेरिस फैशन वीक में हिस्सा नहीं गईं। दुनियाभर में मंडरा रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उन्होंने वहां जाने की योजना रद्द कर दी। वे लक्जरी फैशन ब्रांड 'लुई वितों' के बुलावे पर वहां जाने वाली थीं। लेकिन कोरोना वायरस के लगातार सामने आ रहे नए मामलों के बाद दीपिका को अपनी ट्रिप कैंसल करना पड़ी। 24 फरवरी से फ्रांस की राजधानी में शुरू हुआ ये इवेंट 3 मार्च तक चलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए दीपिका के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, 'दीपिका पादुकोण फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक के दौरान लुई वितों के FW2020 शो में हिस्सा लेने के लिए वहां जाने वाली थीं, लेकिन कोरोनो वायरस की महामारी अब फ्रांस में एक नए चरण में प्रवेश कर गई है, जिसके बाद उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।' अपकमिंग फिल्में दीपिका जल्द ही अपकमिंग फिल्म '83' में नजर आएंगी। जिसमें वे कपिल देव की वाइफ रोमी देव का किरदार निभाती दिखेंगी। इसके अलावा वे हॉलीवुड की हिट कॉमेडी फिल्म 'द इंटर्न' के ऑफिशियल हिंदी रीमेक में भी काम करेंगी। जिसमें उनके साथ ऋ...