Skip to main content

स्मृति ईरानी ने खींची करण जौहर की टांग, कहा- 'आपके हैंपर्स के कारण बढ़ा मेरा वजन'

बॉलीवुड डेस्क. स्मृति ईरानी इंस्टाग्राम पर अक्सर थ्रोबैक फोटोशेयर करती रहती हैं जिन्हें वायरल होने में देर नहीं लगती। हाल ही में उन्होंने एक और थ्रोबैक फोटो शेयर की जिसमें उनके साथ करण जौहर और साक्षी तंवर भी नजर आ रहे हैं। स्मृति ने तस्वीर के साथ एक फनी कैप्शन भी लिखा जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

स्मृति ने खींची करण की टांग: स्मृति ने कैप्शन में करण जौहर की टांग खींची जो अब हर फोटो में केवल पाउट के साथ नजर आते हैं। साथ ही स्मृति ने अपने बढ़े वजन के लिए करण को जिम्मेदार ठहराते हुएलिखा, पाउट अलर्ट, थ्रोबैक टाइम जब करण जौहर फोटो लेते वक्त मुस्कुराते थे। इसके साथ नोटिस कीजिए कि मैं कितनी स्लिम हुआ करती थी, मैं आपके हैंपर्स को वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार मानती हूं। स्मृति की इस पोस्ट पर करण जौहर ने कमेंट करते हुए लिखा, हे भगवान, यह शायद अंतिम फोटो होगी जिसमें मुस्कुराया होऊंगा, और मैंने पहना क्या हुआ है?

कॉफी विद करण का है फोटो: यह फोटो करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के सेट पर लिया गया है जब स्मृति और साक्षी क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कहानी घर घर की जैसे शो में काम किया करती थीं। यह कॉफी विद करण का पहला सीजन था जिसके 18 वें एपिसोड में इन दोनों एक्ट्रेसेस ने शिरकत की थी। शो का पहला सीजन 2005 में ऑन एयर हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Smriti Irani blames Karan Johar's hamper for her weight gain in this throwback photo from Koffee With Karan


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VsgbKW
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं उनके पति, अब निक जोनास ने दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से उम्र के फासले पर पहली बार उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ने प्रतिक्रिया दी है. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/3cfbOsr via IFTTT

‘SMZS’ BO day 8: Maintains a decent hold

via Latest Entertainment News, Movies News, Celebrity News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2TCXiT9

पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने नहीं जा रहीं दीपिका, कोरोना वायरस की वजह से ट्रिप कैंसल की

बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस साल पेरिस फैशन वीक में हिस्सा नहीं गईं। दुनियाभर में मंडरा रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उन्होंने वहां जाने की योजना रद्द कर दी। वे लक्जरी फैशन ब्रांड 'लुई वितों' के बुलावे पर वहां जाने वाली थीं। लेकिन कोरोना वायरस के लगातार सामने आ रहे नए मामलों के बाद दीपिका को अपनी ट्रिप कैंसल करना पड़ी। 24 फरवरी से फ्रांस की राजधानी में शुरू हुआ ये इवेंट 3 मार्च तक चलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए दीपिका के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, 'दीपिका पादुकोण फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक के दौरान लुई वितों के FW2020 शो में हिस्सा लेने के लिए वहां जाने वाली थीं, लेकिन कोरोनो वायरस की महामारी अब फ्रांस में एक नए चरण में प्रवेश कर गई है, जिसके बाद उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।' अपकमिंग फिल्में दीपिका जल्द ही अपकमिंग फिल्म '83' में नजर आएंगी। जिसमें वे कपिल देव की वाइफ रोमी देव का किरदार निभाती दिखेंगी। इसके अलावा वे हॉलीवुड की हिट कॉमेडी फिल्म 'द इंटर्न' के ऑफिशियल हिंदी रीमेक में भी काम करेंगी। जिसमें उनके साथ ऋ...