Skip to main content

पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने एडल्ट चैट ग्रुप्स में डाला एक्ट्रेस गायत्री साईं का नंबर, एफआईआर दर्ज

बॉलीवुड डेस्क. तमिल एक्ट्रेस गायत्री साईं का कहना है कि एक पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने उनका नंबर एडल्ट चैट ग्रुप में शेयर कर दिया है, जिसके बाद से उन्हें लगातार फोन कॉल्स और व्हाट्सऐप मैसेज आ रहे हैं। एक्ट्रेस की शिकायत के बाद टेनामपेट (चेन्नई) के एक पुलिस स्टेशन ने डिलीवरी ब्वॉय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

गायत्री ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा है, "एफआईआर दर्ज करने के लिए तमिलनाडु पुलिस का शुक्रिया। उम्मीद है कि डोमिनोज इंडिया अपनी ऐप को बाकी फूड डिलीवरी ऐप्स की तरह और प्राइवेट बनाएगा, जहां नंबर सीधे गेस्ट के साथ शेयर नहीं किया जाता। उम्मीद है कि आप जांच में मदद करेंगे और केस को बंद करने की कोशिश नहीं करेंगे। उम्मीद है कि वे लड़के गिरफ्तार होंगे।"

गुरुवार को ट्विटर पर घटना के बारे में बताया था

मणिरत्नम की फिल्म 'अंजलि' (1990) में एक स्कूल स्टूडेंट के किरदार से पर्दे पर कदम रखने वाली गायत्री ने गुरुवार को पूरा मामला ट्विटर पर साझा किया था। उन्होंने डोमिनोज से डिलीवरी ब्वॉय के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की थी। साथ ही तमिलनाडु पुलिस से निवेदन किया था कि इस मामले को महिलाओं के खिलाफ अपराध के तौर पर देखा जाए। उन्होंने चेन्नई पुलिस के एडीजीपी से यह केस टेनामपेट के हर महिला थाने में भेजने की अपील भी की थी।

##

गायत्री ने डिलीवरी ब्वॉय की फोटो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा था, "डोमिनोज इंडिया...इस लड़के ने 9 फरवरी को नशे की हालत मेरे चेन्नई स्थित घर पर पिज्जा डिलीवर किया था और मेरा नंबर एडल्ट ग्रुप्स में शेयर कर दिया। मेरी शिकायत पैंडिंग है और आपके ऑफिस की मुझसे बात होनी बाकी है। मेरे पास कई कॉल और व्हाट्सऐप मैसेजेस हैं, जो उसने शेयर किए हैं। प्लीज सभी सुरक्षित रहिए।" एक्ट्रेस ने व्हाट्सऐप मैसेज का स्क्रीन शॉट भी साझा किया है।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Actress Gayatri Sai complains a pizza delivery boy shared her number on adult chat groups


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TaJ0dr
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं उनके पति, अब निक जोनास ने दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से उम्र के फासले पर पहली बार उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ने प्रतिक्रिया दी है. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/3cfbOsr via IFTTT

‘SMZS’ BO day 8: Maintains a decent hold

via Latest Entertainment News, Movies News, Celebrity News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2TCXiT9

पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने नहीं जा रहीं दीपिका, कोरोना वायरस की वजह से ट्रिप कैंसल की

बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस साल पेरिस फैशन वीक में हिस्सा नहीं गईं। दुनियाभर में मंडरा रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उन्होंने वहां जाने की योजना रद्द कर दी। वे लक्जरी फैशन ब्रांड 'लुई वितों' के बुलावे पर वहां जाने वाली थीं। लेकिन कोरोना वायरस के लगातार सामने आ रहे नए मामलों के बाद दीपिका को अपनी ट्रिप कैंसल करना पड़ी। 24 फरवरी से फ्रांस की राजधानी में शुरू हुआ ये इवेंट 3 मार्च तक चलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए दीपिका के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, 'दीपिका पादुकोण फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक के दौरान लुई वितों के FW2020 शो में हिस्सा लेने के लिए वहां जाने वाली थीं, लेकिन कोरोनो वायरस की महामारी अब फ्रांस में एक नए चरण में प्रवेश कर गई है, जिसके बाद उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।' अपकमिंग फिल्में दीपिका जल्द ही अपकमिंग फिल्म '83' में नजर आएंगी। जिसमें वे कपिल देव की वाइफ रोमी देव का किरदार निभाती दिखेंगी। इसके अलावा वे हॉलीवुड की हिट कॉमेडी फिल्म 'द इंटर्न' के ऑफिशियल हिंदी रीमेक में भी काम करेंगी। जिसमें उनके साथ ऋ...