Skip to main content

कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी ने दी तलाक की अर्जी, 5 साल से अलग रह रहे थे दोनों

बॉलीवुड डेस्क. बॉलीवुड कपल कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और इन दोनों को अगले छह महीनों में तलाक मिल जाएगा। दोनों ने 2015 में ही अलग होने की घोषणा कर दी थी। उस दौरान दोनों ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी और लिखा था, 'हम दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है लेकिन हम दोस्त बने रहेंगे ताकि अपने बेटे की परवरिश कर सकें।'


बेटे की मिलेगी ज्वाइंटकस्टडी: दोनों का 7 साल का बेटा है जिसका नाम हारुन है। ऐसे में तलाक के बाद बेटे की कस्टडी को लेकर कोई विवाद नहीं है। रणवीर और कोंकणा बेटे की ज्वाइंटकस्टडी लेंगे ताकि बेटे को माता-पिता की कमी महसूस न हो।


2010 में की थी शादी: कोंकणा और रणवीर ने साल 2007 में डेटिंग शुरु की थी औरशादी2010 में हुई थी। दोनों ने ‘ट्रैफिक सिग्नल’, ‘मिक्सड डबल’, ‘आजा नचले’ और ‘गौर हरि दास्तान’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Konkona Sen Sharma and Ranvir Shorey filed for divorce, both were living separately for 5 years


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I06Qlv
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं उनके पति, अब निक जोनास ने दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से उम्र के फासले पर पहली बार उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ने प्रतिक्रिया दी है. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/3cfbOsr via IFTTT

‘SMZS’ BO day 8: Maintains a decent hold

via Latest Entertainment News, Movies News, Celebrity News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2TCXiT9

पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने नहीं जा रहीं दीपिका, कोरोना वायरस की वजह से ट्रिप कैंसल की

बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस साल पेरिस फैशन वीक में हिस्सा नहीं गईं। दुनियाभर में मंडरा रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उन्होंने वहां जाने की योजना रद्द कर दी। वे लक्जरी फैशन ब्रांड 'लुई वितों' के बुलावे पर वहां जाने वाली थीं। लेकिन कोरोना वायरस के लगातार सामने आ रहे नए मामलों के बाद दीपिका को अपनी ट्रिप कैंसल करना पड़ी। 24 फरवरी से फ्रांस की राजधानी में शुरू हुआ ये इवेंट 3 मार्च तक चलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए दीपिका के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, 'दीपिका पादुकोण फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक के दौरान लुई वितों के FW2020 शो में हिस्सा लेने के लिए वहां जाने वाली थीं, लेकिन कोरोनो वायरस की महामारी अब फ्रांस में एक नए चरण में प्रवेश कर गई है, जिसके बाद उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।' अपकमिंग फिल्में दीपिका जल्द ही अपकमिंग फिल्म '83' में नजर आएंगी। जिसमें वे कपिल देव की वाइफ रोमी देव का किरदार निभाती दिखेंगी। इसके अलावा वे हॉलीवुड की हिट कॉमेडी फिल्म 'द इंटर्न' के ऑफिशियल हिंदी रीमेक में भी काम करेंगी। जिसमें उनके साथ ऋ...