Skip to main content

5 साल की उम्र में घर से भाग गई थीं दीया मिर्जा, पिता के चिल्लाने पर हो गई थीं नाराज

टीवी डेस्क (किरण जैन). दीया मिर्ज़ा हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी फिल्म 'थप्पड़' को प्रमोट करने पहुंची थी। इस प्रमोशनल टूर में फिल्म से जुड़े दूसरे एक्टर्स तापसी पन्नू, पवैल गुलाटी और डायरेक्टर अनुभव सिन्हा भी शामिल थे। शो के दैरान होस्ट कपिल शर्मा से बातचीत में दीया ने खुलासा किया कि वे जब 5 साल की थी, तब पिता की डांट के बाद घर से भाग गई थीं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि 21 साल की उम्र में उन्हें उनकी मां से पहला थप्पड़ पड़ा था।

पैरेंट्स के साथ बचपन में दीया मिर्जा।

'रिश्तेदार के घर से वापस लाए थे पापा'
शो से जुड़े करीबी बताते हैं, "बातों-बातों में कपिल ने फिल्म की स्टारकास्ट से पूछा कि उन्हें उनकी रियल लाइफ में पहला थप्पड़ कब पड़ा था? इस पर दीया ने बताया कि वे जब 5 साल की थीं, तब उनके पापा ने किसी वजह से उन पर चिल्ला दिया था। तब उन्हें इतना गुस्सा आया कि वे घर छोड़ कर चली गई थीं। वे पूरा दिन अपने रिश्तेदारों के यहां भटकती रहीं। आखिरकर शाम को पापा उन्हें किसी रिश्तेदार के घर से वापस लेकर आए और उस दिन उन्होंने तय कर लिया कि वे उन पर कभी नहीं चिल्लाएंगे।

मां के साथ दीया मिर्जा।

दीया ने अपनी जिंदगी के पहले 'थप्पड़' को याद करते हुए कहा, "जब मैं 21 साल की थी, तब मां ने किसी निजी वजह से पहला थप्पड़ मारा था। मुझे आज भी वह दिन याद हैं। उस दिन मैं बहुत रोई थी।"

लखनऊ जू में दीया मिर्जा नाम की मादा तेंदुआ
दीया एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वे सोशल कॉज को प्रमोट करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के साथ भी काम करती हैं, जिसमें समुद्र की सफाई, वन्य जीव संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे शामिल हैं। कपिल के शो में उन्होंने बताया कि लखनऊ के चिड़ियाघर में एक मादा तेंदुआ का नाम दीया मिर्जा है, जिसके दो शावकों का नाम एक्ट्रेस ने खुद रखा है।


बकौल दीया, "मिर्जापुर से यह मादा तेंदुआ लाई गई थी, जिसका नाम दीया मिर्जा रखा गया। जब इसके दो शावकों का जन्म हुआ तो चिड़ियाघर के अधिकारियों ने मुझे बुलाया और बताया कि उनके वहां मेरे नाम की मादा तेंदुआ है। यह सुनने के बाद मुझे आश्चर्य हुआ। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं इस मादा तेंदुआ के शावकों को कुछ नाम देना चाहूंगी तो मुझे बहुत अच्छा लगा। मैंने शावकों को अशोका और नक्षत्र नाम दिया। तभी से दोनों उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य का जिम्मा मैंने ही संभाला हुआ है।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The Kapil Sharma Show: Dia Mirza Says she left home at the age of 5 because her father shouted at her


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Psz1xv
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं उनके पति, अब निक जोनास ने दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से उम्र के फासले पर पहली बार उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ने प्रतिक्रिया दी है. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/3cfbOsr via IFTTT

‘SMZS’ BO day 8: Maintains a decent hold

via Latest Entertainment News, Movies News, Celebrity News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2TCXiT9

पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने नहीं जा रहीं दीपिका, कोरोना वायरस की वजह से ट्रिप कैंसल की

बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस साल पेरिस फैशन वीक में हिस्सा नहीं गईं। दुनियाभर में मंडरा रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उन्होंने वहां जाने की योजना रद्द कर दी। वे लक्जरी फैशन ब्रांड 'लुई वितों' के बुलावे पर वहां जाने वाली थीं। लेकिन कोरोना वायरस के लगातार सामने आ रहे नए मामलों के बाद दीपिका को अपनी ट्रिप कैंसल करना पड़ी। 24 फरवरी से फ्रांस की राजधानी में शुरू हुआ ये इवेंट 3 मार्च तक चलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए दीपिका के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, 'दीपिका पादुकोण फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक के दौरान लुई वितों के FW2020 शो में हिस्सा लेने के लिए वहां जाने वाली थीं, लेकिन कोरोनो वायरस की महामारी अब फ्रांस में एक नए चरण में प्रवेश कर गई है, जिसके बाद उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।' अपकमिंग फिल्में दीपिका जल्द ही अपकमिंग फिल्म '83' में नजर आएंगी। जिसमें वे कपिल देव की वाइफ रोमी देव का किरदार निभाती दिखेंगी। इसके अलावा वे हॉलीवुड की हिट कॉमेडी फिल्म 'द इंटर्न' के ऑफिशियल हिंदी रीमेक में भी काम करेंगी। जिसमें उनके साथ ऋ...