Skip to main content

अमिताभ ने साझा की रणबीर की 30 साल पुरानी और अभी की फोटो, लिखा- तब हैरान आंखें, अब सशक्त रणबीर

बॉलीवुड डेस्क. अमिताभ बच्चन आजकल रणबीर कपूर की खूब तारीफ कर रहे हैं। मंगलवार रात जहां उन्होंने उनकी प्रतिभा के सामने खुद को छोटा बताया था तो वहीं, अब उन्होंने 30 साल पुराने और अब के रणबीर की तुलना की है। बिग बी ने गुरुवार सुबह ट्विटर पर दो फोटो शेयर की। इनमें से एक 1990 की फिल्म 'अजूबा' के सेट की है और एक 2020 की 'ब्रह्मास्त्र' के सेट की।

'तब का हैरान बच्चा, आज का मंझा हुआ रणबीर'

अमिताभ ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, "Then and Now...तब और अब। बड़ी-बड़ी हैरान आंखें रणबीर की 'अजूबा' के सेट पर शशिजी (शशि कपूर) और मेरे साथ....और अब एक मंझा हुआ सशक्त रणबीर 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर। समय चलता है अपनी समय सिद्ध चाल।"

मंगलवार को बिग बी ने यह लिखा था

मंगलवार को बिग बी ने सेट की कुछ फोटो शेयर करते हुए रणबीर की तारीफ में लिखा था, "काम जल्दी शुरू हो जाता है...जैसे सुबह 6 बजे...रिहर्सल, ब्लॉकिंग और उसके बाद इसे अपने फेवरिट्स में से एक (रणबीर) के साथ शूट करना। मुझे उनकी जबर्दस्त प्रतिभा की बराबरी करने के लिए चार कुर्सियों की जरूरत पड़ती है।"

##

मुंबई में चल रही फिल्म की शूटिंग

अयान मुखर्जी के निर्देशन में 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग इन दिनों मुंबई में चल रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो यहां हिमाचल प्रदेश का सेट लगाया है, जिसमें एक प्राचीन शिव मंदिर भी शामिल है। शिवा (रणबीर) और उसके गुरु (अमिताभ) यहां कुछ सीन्स शूट कर रहे हैं, जो पौराणिक कथाओं पर आधारित हैं। फिल्म के ज्यादातर सीन विजुअल इफेक्ट्स के जरिए तैयार किए जाएंगे। फिल्म में आलिया भट्ट रणबीर के अपोजिट नजर आएंगी। माना जा रहा है कि अगले 20 दिन में फिल्म की शूटिंग पूरी हो सकती है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस ट्राइलॉजी का पहला पार्ट दिसंबर को रिलीज होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amitabh Bachchan Compares Ranbir Kapoor With Two Photos From The Set Of Ajooba And Brahmastra


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VqYHi4
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं उनके पति, अब निक जोनास ने दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से उम्र के फासले पर पहली बार उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ने प्रतिक्रिया दी है. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/3cfbOsr via IFTTT

‘SMZS’ BO day 8: Maintains a decent hold

via Latest Entertainment News, Movies News, Celebrity News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2TCXiT9

पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने नहीं जा रहीं दीपिका, कोरोना वायरस की वजह से ट्रिप कैंसल की

बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस साल पेरिस फैशन वीक में हिस्सा नहीं गईं। दुनियाभर में मंडरा रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उन्होंने वहां जाने की योजना रद्द कर दी। वे लक्जरी फैशन ब्रांड 'लुई वितों' के बुलावे पर वहां जाने वाली थीं। लेकिन कोरोना वायरस के लगातार सामने आ रहे नए मामलों के बाद दीपिका को अपनी ट्रिप कैंसल करना पड़ी। 24 फरवरी से फ्रांस की राजधानी में शुरू हुआ ये इवेंट 3 मार्च तक चलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए दीपिका के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, 'दीपिका पादुकोण फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक के दौरान लुई वितों के FW2020 शो में हिस्सा लेने के लिए वहां जाने वाली थीं, लेकिन कोरोनो वायरस की महामारी अब फ्रांस में एक नए चरण में प्रवेश कर गई है, जिसके बाद उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।' अपकमिंग फिल्में दीपिका जल्द ही अपकमिंग फिल्म '83' में नजर आएंगी। जिसमें वे कपिल देव की वाइफ रोमी देव का किरदार निभाती दिखेंगी। इसके अलावा वे हॉलीवुड की हिट कॉमेडी फिल्म 'द इंटर्न' के ऑफिशियल हिंदी रीमेक में भी काम करेंगी। जिसमें उनके साथ ऋ...