Skip to main content

फिल्म इंडस्ट्री को 2020 में हो सकता है 2 अरब डॉलर का नुकसान, चीन में 70 हजार से ज्यादा थियेटर्स पर लगे ताले

हॉलीवुड डेस्क. फिल्मों के बड़े बाजार के तौर पर पहचाने जाने वाले चीन में कोरोनावायरस के चलते महीनों से थियेटर बंद पड़े हैं। इस वायरस के कारण 2020 में फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर नुकसान का आंकड़ा 1 से 2 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

फरवरी 2019 में चीन ने एक महीने में सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस रेवेन्यू कलेक्ट करने का रिकॉर्ड बनाया था। चाइना डेली के अनुसार फरवरी में बॉक्स ऑफिस पर कुल 1.64 बिलियन डॉलर का कलेक्शन हुआ था। हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक 2019 में चाइनीज न्यू ईयर के दौरान टिकट रेवेन्यू 1.52 अरब डॉलर था। लेकिन 2020 में (24 जनवरी-12 फरवरी) तक यह आंकड़ा महज 3.9 करोड़ डॉलर पर आ गया।

हॉलीवु़ड की बड़ी फिल्मों का बड़ा मार्केट है चीन
जेम्स बॉन्ड सीरीज की 25वीं फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ का अप्रैल प्रीमियर औऱ टूर कैंसिल हो गया है। वहीं, ‘मुलान’ का चीन में रिलीज होना भी अभी तय नहीं है। इन दोनों फिल्मों के लिए चीन में रिलीज होना बेहद फायदेमंद माना जाता है। साल 2015 में ‘स्पेक्टर’ ने चीन मे ग्रॉस 83.5 करोड़ डॉलर का कारोबार किया था, जबकि ग्लोबली यह आंकड़ा 800 करोड़ डॉलर था। इसके अलावा ‘मिशन इंपॉसिबल’ सीरीज की सातवीं मूवी का प्रोडक्शन भी इस वायरस के चलते रोक दिया गया है।

इसके अलावा ‘डू लिटिल’,‘सॉनिक द हेजहॉग’ और ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म्स ‘जोजो रैबिट’, ‘मैरिज स्टोरी’ और ‘लिटिल वुमन’ की चाइना रिलीज फिलहाल के लिए रोक दी गई हैं।

इंडियन फिल्म्स के शेड्यूल बदले गए
चीन भारतीय फिल्मों का बड़ा मार्केट रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोनावायरस के चलते करीब पांच फिल्मों की शूट लोकेशन बदली गई है। इनमें से तीन बॉलीवुड, एक तमिल और एक तेलुगु फिल्म है। ‘अंधाधुंध’, ‘मॉम’, ‘हिचकी’ जैसी फिल्मों ने चीनी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर चुकी हैं। वहीं, आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ ने चीनी बाजार में एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया था।

देश से पहले बाहर रिलीज नहीं हो सकती चीन की फिल्में
नियमों के अनुसार चाइनीज प्रोड्यूस्ड फिल्मों को देश से पहले बाहर रिलीज नहीं किया जा सकता है। हालांकि, फिल्म फेस्टिवल्स जैसे खास मौकों पर ऐसा किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए पहले सरकार की अनुमति लेनी होती है। ‘डिटेक्टिव चाइनाटाउन 3’, जैकी चेन की ‘वेनगार्ड’, ‘द रेस्क्यू’ और एनिमेशन फिल्म ‘जियांग जिया’ की रिलीज को कैंसिल कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus impact in China| Coronavirus impact on hollywood


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32KsG6l
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं उनके पति, अब निक जोनास ने दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से उम्र के फासले पर पहली बार उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ने प्रतिक्रिया दी है. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/3cfbOsr via IFTTT

‘SMZS’ BO day 8: Maintains a decent hold

via Latest Entertainment News, Movies News, Celebrity News, Breaking News | Entertainment - Times of India https://ift.tt/2TCXiT9

पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने नहीं जा रहीं दीपिका, कोरोना वायरस की वजह से ट्रिप कैंसल की

बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस साल पेरिस फैशन वीक में हिस्सा नहीं गईं। दुनियाभर में मंडरा रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उन्होंने वहां जाने की योजना रद्द कर दी। वे लक्जरी फैशन ब्रांड 'लुई वितों' के बुलावे पर वहां जाने वाली थीं। लेकिन कोरोना वायरस के लगातार सामने आ रहे नए मामलों के बाद दीपिका को अपनी ट्रिप कैंसल करना पड़ी। 24 फरवरी से फ्रांस की राजधानी में शुरू हुआ ये इवेंट 3 मार्च तक चलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए दीपिका के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, 'दीपिका पादुकोण फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक के दौरान लुई वितों के FW2020 शो में हिस्सा लेने के लिए वहां जाने वाली थीं, लेकिन कोरोनो वायरस की महामारी अब फ्रांस में एक नए चरण में प्रवेश कर गई है, जिसके बाद उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।' अपकमिंग फिल्में दीपिका जल्द ही अपकमिंग फिल्म '83' में नजर आएंगी। जिसमें वे कपिल देव की वाइफ रोमी देव का किरदार निभाती दिखेंगी। इसके अलावा वे हॉलीवुड की हिट कॉमेडी फिल्म 'द इंटर्न' के ऑफिशियल हिंदी रीमेक में भी काम करेंगी। जिसमें उनके साथ ऋ...